Categories: इंडिया

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी-तूफान से 17 लोगों की मौत, ओलावृष्टि से फसल को भी नुकसान

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी-तूफान और ओलों के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 17 लोगों की मौत हो गई। मौसम ने सबसे अधिक कहर ब्रज क्षेत्र में बरपाया। कासगंज, एटा और मैनपुरी में 11 लोगों की मौत हो गई। रामपुर, मैनाठेर, बदायूं और पीलीभीत में एक-एक और काशीपुर में दो लोगों की मौत हुई है।

आंधी-बारिश के बाद ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे फसलों को नुकसान हुआ है। आपको बता दें कि पूर्व और मध्य पूर्वी उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी चरम पर है। गुरुवार को झांसी सबसे अधिक गर्म रहा। वहां पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

मैनपुरी में बिजली गिरने से चार की मौत हो गई। ग्राम लुखरपुरा में बिजली गिरने से एक मकान की दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में आकर हिमांशु, माया देवी की मौत हो गई। कुरावली के ही ग्राम नगला छद्दिू में बिजली की चपेट में आकर कृष्णकांत की मौत हो गई। गांव में ही किरन की बिजली गिरने से मौत हो गई।  बिछवा क्षेत्र के ग्राम जगतपुर निवासी राजेश की पेड़ गिरने से मौत हो गई। गांव बरा सूरजपुर में सुनैना की छज्जा गिरने से मौत हो गई।

कासगंज के विदौनी में लालाराम की पेड़ गिरने से मौत हो गई। गांव के ही दरियाब सिंह की दीवार गिरने से दबकर मौत हो गई। फतेहपुर कलां में गेट गिरने भगवान की मौत हो गई।  एटा के थाना बागवाला क्षेत्र के नगला भम्भा निवासी दिनेश की बिजली गिरने से मौत हो गई। गांव धरमपुर में दीवार गिरने से मेघा की मौत हो गई।

गांव अजीतपुर नईबस्ती में घर गिरने से  सुगरा की मौत हो गई। मैनाठेर के महमूदपुर माफी गांव में किसान की बिजली गिरने से मौत हो गई। बदायूं में बिजली गिरने से एक छात्र की मौत हो गई तो पीलीभीत में छप्पर गिरने से किसान की जान चली गई। काशीपुर में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। योगी ने प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं।

Samachar First

Recent Posts

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

4 hours ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

4 hours ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

4 hours ago

चुनाव आयोग का कांग्रेस के साथ सौतेला व्यवहार: जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…

5 hours ago

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

7 hours ago

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

8 hours ago