Categories: इंडिया

1984 के सिख विरोधी दंगा मामला: कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा

<p>1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दंगा भड़काने और साजिश रचने के मामले में दोषी ठहराया और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई। सज्जन कुमार को 31 दिसंबर 2018 को सरेंडर करना है। कोर्ट ने हत्या के मामले में सज्जन को बरी कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस पार्टी तीन राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। ऐसे में उसे सियासी हमले भी झेलने पड़ सकते हैं।</p>

<p>दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला पढ़ते हुए कहा, &#39;1947 की गर्मियों में बंटवारे के वक्त कई लोगों की हत्या की गई थी। 37 साल बाद दिल्ली में ऐसी ही घटना घटी। आरोपी राजनीतिक संरक्षण का फायदा उठाकर सुनवाई से बच निकले।&#39; जस्टिस एस मुरलीधर और जस्टिस विनोद गोयल की बेंच ने यह फैसला सुनाया।</p>

<p>आपको बता दें कि पूरे 34 साल के बाद कोर्ट ने सज्जन कुमार को सजा हुई है जबकि इससे पहले उन्हें बरी कर दिया गया था। दरअसल, सीबीआई ने 1 नवंबर, 1984 को दिल्ली कैंट के राज नगर इलाके में पांच सिखों की हत्या के मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को बरी किए जाने के निचली अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने पूछा था कि स्टेट मशीनरी क्या कर रही थी? घटना दिल्ली कैंटोनमेंट के ठीक सामने हुई थी।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

9 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

9 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

10 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

10 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

11 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

12 hours ago