<p>जम्मू कश्मीर के श्रीनगर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों औऱ आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो और आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले एक आतंकी मारा गया था। इस अभियान में एक पुलिसकर्मी एएसआई बाबू राम शहीद हुए हैं। मारे गए आतंकियों के पास से एक एके-47 और दो मैगजीन बरामद हुई हैं। श्रीनगर में मारे गए आतंकियों की पहचान साकिब अहमद खांडे, उमर तारिक भट और जुबेर अहमद शेख के रूप में हुई है।</p>
<p>बता दें कि श्रीनगर के बाहरी इलाका पंथा चौक में शनिवार की देर रात बाइक सवार आतंकियों ने 61 बटालियन सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त पार्टी पर गोलियां बरसाईं। इसके बाद मौके से भाग निकले। घटना के तत्काल बाद पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया गया।</p>
<p> </p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…