Follow Us:

महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराए 2 नक्सली

समाचार फर्स्ट डेस्क |

खबरों के अनुसार पुलिस को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। दरअसल, एक मई को सुरक्षाबलों को जवानों पर हमला करने वाले मास्टरमाइंड भास्कर के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 

पुलिस ने कहा कि अभी भी गढचिरौली में सर्च ऑपरेशन जारी है। खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि इस कार्रवाई में हमलों को मास्टमाइंड भास्कर घायल हो गया है। जानकारी के लिए बता दें कि भास्कर दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य है और अप्रैल में सुरक्षा बलों ने उसकी पत्नी को मार गिराया था।