Follow Us:

दक्षिण सियाचिन में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के 2 जवान शहीद

समाचार फर्स्ट डेस्क |

दक्षिण सियाचिन ग्लेशियर में भारतीय सेना का एक गश्ती दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में सेना के दो जवानों की मौत हो गई जबकि बाकी जवानों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया है।

बताया जा रहा है कि सेना का गश्तीदल करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई थी कि अचानक हिमस्खल शुरू हो गया और पूरा गश्ती दल इसकी चपेट में आ गया।

खबर मिलते ही घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम को भेजा गया साथ ही जवानों को वहां से निकालने के लिए हेलिकॉप्टर की मदद भी ली गई। हिमस्खलन में दो जवानों की मौत हो गई।