<p>जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों और सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ की खबरें सामने आई है। रविवार सुबह गुप्त सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मियों और सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले के जैनपोरा इलाके में तलाशी अभियान चलाया। दरअसल विश्वसनीय सूत्रों से पुलिस को ये जानकारी मिली थी कि इस इलाके में कुछ आतंकी छिपे हो सकते हैं। इसी के आधार पर पुलिसकर्मियों ने तलाशी अभियान शुरू किया था।</p>
<p>छुपे हुए आतंकियों के ठिकानों पर जब सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग की तो आतंकियों ने भी दूसरी तरफ से फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए हैं, जिनके शव घटनास्थल से बरामद कर लिए गए हैं। आतंकियों के पास से एक एके-47 और एक पिस्टल बरामद हुई है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने बताया कि शवों की पहचान की जा रही है।</p>
New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…
Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…
सुसाइड नोट पर उच्चाधिकारियों पर आरोप पत्नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…
New Delhi: बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में…