Categories: इंडिया

LAC विवाद में भारत के 20 जवान शहीद, 43 चीनी सैनिक ढेर

<p>पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष में भारत के 20 जवान शहीद हुए हैं। भारतीय सेना ने जानकारी दी है कि गलवान घाटी में हुए संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हुए 17 सैनिकों की शून्य से कम तापमान वाले इलाक़े में मौत हो गई। इससे पहले सेना ने एक अधिकारी समेत तीन जवानों के शहीद होने की खबर दी थी।</p>

<p>भारतीय सेना की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि इस संघर्ष में 17 सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए थे और शून्य से कम तापमान वाले ऊंचाई पर स्थित गलवान इलाके में उनकी मौत हो गई। मंगलवार रात आधिकारिक बयान में सेना ने कहा कि गलवान इलाके में अब भारत और चीन दोनों ही देशों के सैनिकों के बीच संघर्ष बंद हो गया है। इससे पहले 15 और 16 जून की रात दोनों पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हुआ था। बयान में कहा गया है कि भारतीय सेना देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।</p>

<p>इससे पहले समाचार एजेंसी एनएचआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से ख़बर दी थी कि पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हुए हैं। एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से यह भी बताया था कि यह संख्या बढ़ सकती है। खबर के अनुसार, चीन को भी भारी क्षति पहुंची है। उसके 43 सैनिक हताहत हुए हैं। इसमें से कुछ की मौत हो गई है और कुछ बुरी तरह जख्मी हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से यहां पर एलएसी पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच तनातनी बनी हुई थी।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago