Follow Us:

महाराष्ट्रः आज 25 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्री लेगें शपथ

समाचार फर्स्ट डेस्क |

महाराष्ट्र में आज उद्धव कैबिनेट का विस्तार होगा। कांग्रेस की ओर से 10 मंत्री आज शपथ लेंगे। कैबिनेट मंत्री के रूप में अशोक चव्हाण, केसी पाडवी, विजय वडेट्टीवार, अमित देशमुख, सुनील केदार, यशोमति ठाकुर, वर्षा गायकवाड, असलम शेख, जबकि राज्य मंत्री के रूप में सतेज पाटिल और विश्वजीत कदम शपथ लेंगे। इससे पहले कांग्रेस की ओर से बालासाहेब थोराट और नितिन राऊत ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली थी। इस तरह उद्धव सरकार में कांग्रेस की ओर से मंत्रियों की संख्या 12 हो जाएगी।

आज तक के सूत्रों का कहना है कि शिवसेना से आदित्य ठाकरे भी आज मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। आदित्य ठाकरे ने पहली बार चुनाव लड़ा है और वर्ली से चुनाव जीतकर आए हैं। मंत्रिमंडल में शिवसेना की ओर से ये शामिल हो सकते हैं। आदित्य ठाकरे, उदय सामंत, अब्दुल सत्तार, शंकर गडख, अनिल परब, संदीपन भूमरे, शंभुराज देसाई, येदगाउकर, संजय राठौड़, गुलाब पाटिल, दादा भूसे मंत्री पद की शपथ लेंगे।