Categories: इंडिया

गाजियाबादः श्मशान घाट का लेंटर गिरने 25 लोगों की मौत, राष्ट्रपति कोविंद और PM मोदी ने जताया दुःख

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां रविवार को मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिर गई। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज कि लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में मुरादनगर नगर पालिका ईओ निहारिका सिंह, जेई चंद्रपाल, सुपरवाइजर आशीष, ठेकेदार अजय त्यागी और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ धारा  304, 337, 338, 427, 409 के तहत मुरादनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद स्थित मुरादनगर श्मशान घाट में हो रहे निर्माण के दौरान तेज बारिश होने से लेंटर गिर गया। ये श्मशान घाट मुरादनगर थाना क्षेत्र के उखरानी/ बम्बा रोड में स्थित है। मुरादनगर स्थित श्मशान घाट पर कुछ लोग एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। बारिश की वजह से ये लोग छत के नीचे थे तभी श्मशान घाट का लेंटर भरभराकर गिर गया। 25 लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई जबकि 38 लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।

हादसे को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया। ये हादसा गाजियाबाद थाने के मुरादनगर इलाके में हुआ है। तस्वीरों में कई लोग लेंटर के नीचे दबे हुए दिख रहे हैं। गाजियाबाद पुलिस और रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम घटनास्थल पहुंच गई है और राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। उन्होंने संज्ञान लेते हुए तत्काल राहत पहुंचाने और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मामले की जांच रिपोर्ट भी मांगी है। सीएम योगी ने कहा कि मंडल आयुक्त मेरठ और आईजी रेंज को मौके पर जाकर घटना की रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को प्रदेश सरकार की ओर से 2-2 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

गाजियाबाद की घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित श्मशान में छत गिरने की घटना अत्यन्त दुखद है। मृतकों के परिवार जन को मेरी शोक संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि इस दुर्घटना में आहत लोग शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन राहत और सहायता हेतु कार्यरत है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गाजियाबाद की घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की खबर से अत्यंत दुख पहुंचा है। राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटी है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

2 hours ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

3 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

4 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

4 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

4 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

5 hours ago