Follow Us:

जेल तोड़ भागे 34 कैदी, हत्यारे और रेपिस्ट भी फरार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बिहार में 34 कैदियों द्वारा जेल तोड़कर भागने का मामला सामने आया है। इन कैदियों पर हत्या, रेप, डकैती और चोरी जैसे गंभीर आरोप हैं। बताया जा रहा है कि पहले कैदियों ने मजबूत लोहे की ग्रिल को तोड़ा और फिर खिड़की को तोड़कर भाग गए। घटना बिहार के मुंगेर जिले के बाल सुधार गृह की है।

जानकारी के अनुसार भागे गए ज्यादातर कैदियों में नाबालिग शामिल हैं। हालांकि 86 में से 34 कैदी जेल से भागे थे, मगर कुछ ही घंटे में 12 वापस आ गए। मुंगेर एसपी आशीष भारती ने बताया कि कैदियों ने रविवार देर रात इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा कि जिस जेल से कैदी भागे हैं, वहां सुरक्षा-व्यवस्था सही नहीं है, जिससे कैदी भागने में सफल रहे।