Follow Us:

हरियाणाः अंबाला में दीवार गिरने से 5 की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हरियाणा के अंबाला में 3 बच्चों समेत 5 लोगों की दीवार गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है। यह हादसा बीती देर रात को हुआ है। जानकारी के अनुसार मृतकों में मजदूर शामिल हैं। यह सभी रात के समय झुग्गी में टीवी पर फिल्म देख रहे थे। इसी बीच डिश के सिग्नल टूट गए। बचकुंड नाम का एक व्यक्ति छत पर चढ़ा और उसने डिश का एंगल ठीक करने का प्रयास किया।

जैसे ही वह नीचे उतरा तो दीवार ढह गई। हादसे के वक्त करीब 12 लोग फिल्म देख रहे थे। जैसे ही दीवार ढही तो करीब छह लोगों ने खुद को बचा लिया। जबकि पांच दीवार के नीचे दबने से मर गए। हादसे में बच्ची सहित तीन व्यक्तियों को गंभीर हालत में छावनी नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दरअसल छावनी गवर्नमेंट पीजी कालेज के साथ झुग्गी झोपड़ियों में कई परिवार रहते हैं।

घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस भी पहुंची। घायलो को अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।