Follow Us:

अंबाला एयरबेस पर 5 राफेल विमानों ने की सफल लैंडिग, वॉटर सैल्यूट के साथ हुआ स्वागत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

भारत के लिए फ्रांस से रवाना हुए पांचों राफेल लड़ाकू विमानों की हरियाणा के अंबाला एयरबेस पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। इस दौरान वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया सहित कई अधिकारी विमानों के स्वागत के लिए अंबाला एयरबेस पर मौजूद रहे। वॉटर सैल्यूट के साथ राफेल विमानों का स्वागत किया गया। इसके अलावा दो सुखोई 30 MKI ने भी राफेल के साथ  मौजूद रही। बता दें कि भारत को फ्रांस से मिलने वाले राफेल विमानों की ये पहले खेप है। इन विमानों ने सोमवार को फ्रांस से उड़ान भरी थी, जिसके बाद ये UAE में रुके और बुधवार दोपहर भारत की जमीन पर उतरे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर राफेल विमान के लैंड होने की जानकारी दी, साथ ही उन्होंने वायुसेना को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि भारत में राफेल लड़ाकू विमानों का पहुंचना हमारे सैन्य इतिहास में एक नए युग की शुरुआत है। यह मल्टीरोल एयरक्राफ्ट हमारी वायुसेना की ताकत को बढ़ाएंगे। इसके साथ ही एक अन्य ट्वीट में राजनाथ सिंह ने लिखा कि मैं भारतीय वायुसेना को बधाई देता हूं। मुझे यकीन है, 17 स्क्वॉड्रन, गोल्डन एरो 'उदयम अजाश्रम' के अपने आदर्श वाक्य पर काम करता रहेगा। बेहद खुशी है कि आऊएएफ की युद्धक क्षमता में समय पर बढ़ोतरी हुई।