इंडिया

असम और मेघालय के बीच खत्म हुआ 50 साल पुराना सीमा विवाद

असम और मेघालय के बीच बीते 50 सालों से चल रहा सीमा विवाद खत्म हो गया। मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में असम के सीएम हिमंत बिस्वा और मेघालय के सीएम कोरनाड के संगमा ने इससे जुड़े एक समझौते पर हस्ताक्षर कर विवाद का अंत कर दिया। इस दौरान दोनों राज्यों के मुख्य सचिव और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

समझौते के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज विवाद की 12 जगहों में से 6 पर समझौता हुआ है। सीमा की लंबाई की दृष्टि से देखें तो करीब 70% सीमा आज विवाद मुक्त हो गई है। मुझे भरोसा है कि बाकी की 6 जगहों को भी हम निकट भविष्य में सुलझा देंगे।

बता दें कि असम और मेघालय के बीच कुल 884.9 किलोमीटर का बॉर्डर है। इसमें से 12 क्षेत्र विवादित हैं। इनमें से 6 पर सहमति बन गई है जो कुल विवादित हिस्से का 70 फिसदी है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सीमा विवाद को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को सिफारिशें सौंपी थी, उसके मुताबिक कुल 36.79 वर्ग किलोमीटर जमीन में से आधी जमीन असम अपने पास रखेगा जबकि आधी जमीन मेघालय को दी जाएगी।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

3 mins ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

11 mins ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

22 mins ago

खरगे से मिले सुक्खू, मस्जिद विवाद और स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी पर दी सफाई

  शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में…

51 mins ago

संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

  मुख्‍य बिंदु  मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड ने अवैध निर्माण को सील और ध्वस्त…

1 hour ago

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

6 hours ago