इंडिया

नोटबंदी की 5वीं बरसी: प्रियंका गांधी ने PM मोदी से पूछे 5 अहम सवाल

8 नवंबर की तारीख को देश के लोग कभी नहीं भुला सकते। आज से ठीक 5 साल पहले आज के ही दिन यानी 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ा फैसला लेते हुए नोटबंदी का ऐलान किया था। इसी तारीख को आधी रात से देशभर में 500 और हजार रुपये के नोट बंद हो गए थे।

नोटबंदी के अगले ही दिन से बैंकों में 500 और हजार रुपये के पुराने नोट बदले जाने लगे। लोग कई दिनों तक बैंकों के बाहर लाइनों में खड़े होकर पुराने नोटों को बदलने के लिए संघर्ष करते दिखे। आज नोटबंदी को पूरे पांच साल हो गए हैं।

नोटबंदी की पांचवीं सालगिरह पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार से 5 सवाल पूछे हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, “अगर नोटबंदी सफल थी तो, भ्रष्टाचार खत्म क्यों नहीं हुआ? कालाधन वापस क्यों नहीं आया? अर्थव्यवस्था कैशलेस क्यों नहीं हुई? आतंकवाद पर चोट क्यों नहीं हुई? महंगाई पर अंकुश क्यों नहीं लगा?”

गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद से 500 और हजार रुपये के पुराने नोट बंद हो गए थे। जिसके बाद से 5 रुपये के नए नोट और 1000 रुपये की जगह 2000 रुपये के नए नोट चलन में आए। वहीं, नोटबंदी करने को लेकर मोदी सरकार ने हवाला दिया था की इससे कालाधन वापस आएगा।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

14 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

15 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

15 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

17 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

17 hours ago