Follow Us:

दिल्ली के द्वारका में हुआ 6 साल की मासूम बच्ची से रेप, बच्ची की हालत गंभीर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

राजधानी दिल्ली के द्वारका में एक 6 साल की मासूम के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी की बात सामने आई है। बच्ची अस्पताल में ज़िंदगी और मौत से लड़ रही है। पुलिस ने भले ही सलाखों के पीछे पहुंचा दिया हो, लेकिन इस घटिया हरकत के खिलाफ लोगों का गुस्सा फट पड़ा है। द्वारका इलाके में मंगलवार दोपहर हुई इस वारदात के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया और सख्त सजा की मांग की। मंगलवार को बच्ची स्कूल से लौटने के बाद अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी। उसी वक्त आरोपी टॉफी का लालच देकर उसे ले गया और डेढ़ किमी दूर सड़क किनारे अंडरपास के नजदीक झाड़ियों में दरिंदगी के बाद उसे तड़पता छोड़ भाग आया।

मासूम बच्ची बिलख रही थी। बड़ी मुश्किल से घिसटकर सड़क तक पहुंची तो वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की उस नज़र पड़ी। उसने पुलिस को बुलाया। बच्ची को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती रखा गया है।डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत नाजुक है। अभी तक बच्ची के तीन ऑपरेशन हो चुके हैं।  पुलिस ने 24 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी में वह साफ तौर पर बच्ची को ले जाता दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी उम्र 24 साल है और यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला है। तीन महीने पहले ही बुलंदशहर से दिल्ली आया था। पुलिस के अनुसार आरोपी कोई खास काम धंधा नहीं करता था।

बता दें कि यह घटना 2 जुलाई यानि मंगलवार की दोपहर हुई। पुलिस को दोपहर करीब 1:30 बजे कॉल मिली। बच्ची को पहले गांव वालों ने देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस और गांव के लोगों ने मिलकर पहले उसके परिजनों के बारे में पता लगाया फिर उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत ज्यादा खराब होने पर सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया।