Follow Us:

दिल्ली में कोरोना वायरस से 69 साल की पीड़ित महिला ने तोड़ा दम

समाचार फर्स्ट डेस्क |

दिल्ली में कोविड-19 से एक महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। महिला की उम्र 69 साल बताई जा रही है। दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय और दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने इस मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि जांच में वह कोरोना वायरस पॉजिटिव थी। जानकारी के मुताबिक, महिला पश्चिमी दिल्ली की रहने वाली थी और कोविड-19 पॉजिटिव थीं।

महिला को पहले से डाइबिटिज और हाइपरटेंशन की बीमारी थी। उनकी मौत की वजह इन्हीं बीमारियों को बताया जा रहा है। हालांकि जांच में वे कोविड-19 पॉजिटिव थीं। स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदान ने कोरोना वायरस से संक्रमित इस महिला की मौत की पुष्टि की है। महिला को उपचार के लिए दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक महिला में कोरोना का संक्रमण उसके बेटे से आया था। बता दें कि वीरवार को कोरोना वायरस से भारत में 76 साल की एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक जांच में वे कोरोना वायरस पॉजिटिव थे।