Categories: इंडिया

सीजफायर उल्लंघन का सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 8 पाक सैनिक ढेर

भारत और पाकिस्तान के बॉर्डर पर अभी भी सबकुछ सामान्य नहीं हुआ है। पाकिस्तान लगातार बॉर्डर पर सीज़फायर का उल्लंघन कर रहा है, तो भारत भी उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना के इसी जवाब में पाकिस्तानी सेना के 8 जवान मारे गए हैं। भारतीय सेना ने पुंछ में हुई फायरिंग का करारा जवाब दिया था।

पाकिस्तान लगातार बीते दिनों में बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन करता आया है, भारत के द्वारा लगातार दी जा रही चेतावनियों के बावजूद भी पाकिस्तान नहीं माना। और अब उसे इसकी सज़ा भुगतनी पड़ रही है।

बता दें कि सोवार को पाकिस्तान ने पुंछ में सीज़फायर तोड़ा था और गोलीबारी की थी, जिसमें भारत का एक जवान शहीद हो गया था। साथ ही एक 6 साल का बच्चा भी पाकिस्तान की गोलीबारी में मारा गया था।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले के बाद से ही दोनों देशों के बीच कड़वाहट बढ़ती जा रही है। तभी से ही पाकिस्तान सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा था, उसकी कोशिश है कि वह भारतीय सेना को फायरिंग में उलझाए और सीमा पर आतंकवादियों की घुसपैठ करा सके।

ना सिर्फ ज़मीन पर बल्कि आसमान में भी पाकिस्तान लगातार गुस्ताखियां कर रहा है। पाकिस्तान की ओर से सोमवार को भी कुछ विमान बॉर्डर पर आए थे और भारतीय सेना के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की थी। हालांकि, भारतीय वायुसेना ने उन्हें खदेड़ दिया था।

Samachar First

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

8 mins ago

लापरवाह एनएचएआइ की ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

10 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

10 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

10 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

10 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

10 hours ago