Categories: इंडिया

पं. बंगाल में अम्फान से अब तक 80 लोगों की मौत, PM मोदी ने किया तूफान प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी की। पीएम मोदी ने यहां एम्फन तूफान प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।  इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल धनकड़ भी मौजूद रहे। एम्फन तूफान के कारण बंगाल में अब तक कुल 80 लोगों की मौत हो चुकी है।

पश्चिम बंगाल और ओडिशा में सुपर साइक्लोन अम्फान कहर बनकर टूटा है। प. बंगाल में चक्रवात से अभी तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'हमारे पास अभी तक जानकारी है कि अम्फान से 80 लोगों की मौत हो चुकी है।' वहीं, पीएम मोदी ने आज अम्फान तूफान से प्रभावित हुए इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल धनकड़ी भी मौजूद रहे। बंगाल दौरे के बाद पीएम मोदी ओडिशा दौरे पर भी जाएंगे।

बता दें कि बंगाल में सुपर साइक्लोन की वजह से हजारों लोग बेघर हो गए हैं, कई पुल नष्ट हो गए हैं और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। कोलकाता और राज्य के कई अन्य हिस्सों में तबाही के मंजर साफ देखे जा सकते हैं। पश्चिम बंगाल में सौ साल के अंतराल में आए इस भीषणतम चक्रवाती तूफान ने मिट्टी के घरों को ध्वस्त कर दिया, फसलों को नष्ट कर दिया और पेड़ों तथा बिजली के खंभों को भी उखाड़ फेंका है।

मुआवजे का ऐलान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को मृतकों के परिवार को दो से ढाई लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी। भारी बारिश से कोलकाता हवाईअड्डे समेत कई निचले इलाकों में पानी भर गया था। हजारों मकान ध्वस्त हो गए हैं। नुकसान का आकलन करने के लिए गृह मंत्रालय के अधिकारियों का दल पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेगा।

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

21 mins ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

42 mins ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

2 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

2 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

17 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

17 hours ago