<p>मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में बुधवार को तीन स्थानों पर लैंडस्लाइडिंग के कारण 8 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई। तामेंगलोंग में लैंडस्लाइड से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत हो गई। लैंडस्लाइड के कारण इलाके के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्रभावित इलाकों में पानी आने से कुछ बच्चों के बहने की भी ख़बर है।</p>
<p>वहीं, पास ही के एक अन्य इलाके नीगाईलुआंग में भी लैंडस्लाइड हुआ, जिसके चपेट में 4 लोगों के आने की ख़बर है। इन लोगों में दो सगे भाई-बहन हैं जबकि एक मां-बेटे की तलाश जारी है। घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेश्न जारी है और शवों के निकालने का प्रयास जारी है।</p>
<p>लैंडस्लाइड के कारण इलाके का नेशनल हाइवे और अन्य सड़कों से संपर्क टूट गया है। लोगों की मदद के लिए अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को लगाया गया है।</p>
Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…
शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…
UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…
Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…
Hamirpur: प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…
Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…