Follow Us:

राजस्थान के कोटा में हादसा, बारातियों से भरी कार चंबल नदी में गिरी

डेस्क |

राजस्थान के कोटा में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि यहां बरातियों से भरी कार चंबल नदी में गिर गई है। हादसे में कार में सवार दूल्हे समेत सभी 9 लोगों की मौत हो गई है। सुबह सवेरे हुए हादसे की ख़बर पुलिस प्रशासन को करीब 3 से 4 घंट बाद लगी और मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हादसा कोटा शहर में ही नयापुरा पुलिया पर हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बारात की यह कार मध्यप्रदेश के उज्जैन जा रही बताई जा रही है। हादसे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सीएम अशोक गहलोत ने गहरा दुख जताया है। कार में दूल्हे अविनाश वाल्मिकी समेत नौ लोग सवार थे। इनमें चार लोग जयपुर के बताये जा रहे हैं। जैसे-जैसे शवों को निकाला जा रहा था वैसे-वैसे वहां मौजूद मृतकों के परिजनों की चित्कारे वहां खड़े लोगों का कलेजा चीर रही थी। पुलिस ने शवों को एमबीएस अस्पताल में पोस्टमार्टम शुरू करवा दिया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख जताते हुये ट्वीट कर कहा कि कोटा में बारातियों की कार चंबल नदी में गिरने से दूल्हे सहित 9 लोगों की मृत्यु बेहद दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है। कलक्टर से बात कर पूरी घटना की जानकारी ली है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति दें। दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।