Categories: इंडिया

दिल्लीः बॉल पेन बनाने वाली फैक्टरी में लगी भंयकर आग, सुरक्षाकर्मी की जिंदा जलकर मौत

दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर-63 स्थित एक फैक्टरी में बीती रात करीब दो बजे भंयकर आग लगने का मामला सामने आया है। इस हादसे में सुरक्षाकर्मी की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को काबू कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार नोएडा थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-63 में स्थित बॉल पेन बनाने वाली एक फैक्टरी में रविवार रात 2 बजे आग लग गई। आग की सूचना पाकर दमकल विभाग की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस घटना में वहां तैनात सुरक्षाकर्मी संदीप कुमार 23 वर्ष पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम सफीपुर थाना जगतापुर जनपद बहराइच आग की चपेट में आ गया औऱ झुलसने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है औऱ आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago