Follow Us:

JK: कश्मीर में एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में लोगों से भरा एक टेम्पो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इसमें नौ छात्राओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात घायल हैं।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव अभियान चलाया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त शोपियां मोहम्मद सलीम मलिक ने 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है। जबकि 7 अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी दी। जिन्हें एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।