Categories: इंडिया

दिल्ली़: बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या, 2 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

<p>दिल्ली के मोती नगर एरिया के बसई दारापुर में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। उसकी पहचान धुव्र राज त्यागी (51) के तौर पर हुई। वारदात बेटी से छेड़खानी का विरोध करने को लेकर हुई। घटना में त्यागी का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया।</p>

<p>पुलिस ने मामले में 2 नाबालिग समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान मोहम्मद आलम और जहांगीर खान के तौर पर हुई। पुलिस के मुताबिक, धुव्र राज त्यागी परिवार के साथ बसई दारापुर इलाके में रहते थे। बीती रात वह बेटी और बेटे के साथ जा रहे थे। गली में खड़े लोगों से रास्ता मांगने के पीछे उनका झगड़ा हो गया। मामला दो अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है। वहां पुलिसबल तैनात किया गया है।</p>

<p>मृतक के भाई ने बताया कि मेरा भाई अपनी बेटी के साथ अस्पताल से लौट रहा था। तभी चार से पांच लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। हमारी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने और भद्दे कमेंट्स करने की कोशिश की। इसके बाद भाई बेटी को घर छोड़कर उनके पास गया तो उन्होंने हमला कर दिया। इस हमले में आरोपियों के परिवार वालों ने भी मदद की।</p>

Samachar First

Recent Posts

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

2 hours ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

  Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

3 hours ago

Chamba News: चिकन की हड्डी गले में फंसने से व्यक्ति की मौत

Chamba Tragic Death: चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी, जहां चिकन…

3 hours ago

Himachal: कंडाघाट के पास उत्तराखंड डिपो की बस पलटी, 10 यात्री घायल

Bus Overturns Near Kandaghat: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कंडाघाट के पास उत्तराखंड डिपो…

3 hours ago

Hamirpur News: शराब के नशे में धुत्‍त होकर दोस्त की गला घोंटकर हत्या

  Hamirpur Migrant Worker Murder:  पुलिस थाना भोरंज के तहत जाहू कलां गांव में बीते…

4 hours ago

Kolkata Doctor Case: सीबीआई ने आरोपी की DNA रिपोर्ट, खून के धब्बे समेत 11 साक्ष्य सूचीबद्ध किए

Kolkata Doctor Case; केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक के…

6 hours ago