सोमवार को चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई थी। नगर निगम के 35 वार्डों पर सुबह नौ बजे से काउंटिंग शुरू हुई थी। 35 सीटों वाले इस निगम में इस बार आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आप ने कांग्रेस और भाजपा के किलों को भेदकर 14 वार्डों में जीत दर्ज की है। हालांकि किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। 12 सीटों के साथ भाजपा दूसरे नंबर जबकि 8 सीटों के साथ कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही है। वहीं, एक सीट अकाली दल के खाते में आई है।
खास बात यह है कि आम आदमी पार्टी पहली बार चंडीगढ़ नगर निगम का चुनाव लड़ रही थी। ऐसे में आप का चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में उभर कर आना भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के लिए खतरे की घंटी है। क्योंकी चंद महीनों बाद ही पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चंडीगढ़ में आप का इस तरह से उभर कर आना भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दिग्गज दलों के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
उधर, निगम के नतीयों पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रिजल्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की जीत इस बात का संकेत है कि पंजाब बदलाव के लिए तैयार है। चंडीगढ़ के लोगों ने भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए आप की ईमानदार राजनीति को चुना है। उन्होंने आप के सभी उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…