पॉलिटिक्स

‘रैली की सफलता देख उड़े कांग्रेस के होश, अपने पिछले कारनामों पर मनाया काला दिवस’

भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर और राकेश जम्वाल ने पीएम मोदी की रैली को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया। भाजपा नेताओं ने 27 दिसंबर को कांग्रेस द्वारा काला दिवस मनाए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के उपब्धियों भरे चार साल पर मंडी में आयोजित पीएम नरेंद्र मोदी की सफल रैली से आज कांग्रेस के होश उड़ गए हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि शायद से कांग्रेस ने अपने पिछले कारनामों को याद करते हुए ही काला दिवस मनाया। कांग्रेस के इस ड्रामे को प्रदेश की जनता हमेशा याद करेगी।

भाजपा नेताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने हमेशा हिमाचल को विकास की दृष्टि से देखा। भाजपा नेता ने कांग्रेस से पूछा कि जब देश में यूपीए की सरकार थी तो क्या कभी प्रधानमंत्री ने हिमाचल आने की जहमत उठाई? भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रदेश सरकार का चार साल निराशाजनक रहा। उन्होंने कहा कि मंडी के पड्डल मैदान में हुई सफल रैली और लाखों की संख्या में यहां पहुंचे लोगों की भीड़ देख कांग्रेस नेताओं के होश उड़ गए हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि कुलदीप सिंह राठौर और मुकेश अग्निहोत्री बार-बार जो सरकारी पैसे के दुरुपयोग का झूठा आरोप लगा रहे हैं, वे भूल गए कि तत्कालीन वीरभद्र सरकार में राहुल गांधी की मंडी वाली चुनावी रैली सरकारी खर्चे पर हुई थी। भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा हर साल प्रदेश की प्रगति में योगदान देकर जनता के साथ जश्न मनाएगी और हताशा होकर कांग्रेस काला दिवस मनाती रहेगी।

भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हिमाचल को दी गई करोड़ों की सौगात के लिए कायदे से तो कांग्रेस नेताओं को भी तालियां बजानी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की जयराम सरकार ने हिमाचल में विकास की रफ्तार में तेजी लाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने एक ही दिन, एक ही जगह से हिमाचल को 11 हजार करोड़ से अधिक रुपये के प्रोजेक्ट्स सौगात दी, जिसे अब कांग्रेस पचा नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा फिर से सत्ता में आएगी।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

16 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

16 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

17 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

19 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

19 hours ago