Follow Us:

पंचतत्व में विलीन हुए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को मुंबई में विले पार्ले के सेवा समाज श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। कई टीवी कलाकार सुशांत के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इसके अलावा कई बड़ी हस्तियां भी अंतिम संस्कार में मौजूद रही। बता दें कि बीते कल यानि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई स्थित आवास में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आरएन कूपर म्युनिसिपल जनरल अस्पताल ने रिपोर्ट जारी कर सुशांत की मौत के कारणों की पुष्टि की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि दम घुटने की वजह से उनकी मौत हुई है। उनका दम फांसी पर लटकने की वजह से घुटा है। इस रिपोर्ट को पुलिस के हवाले कर दिया गया। क्राइम ब्रांच आत्महत्या की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सुशांत सिंह पिछले छह महीने से डिप्रेशन में थे। सुशांत के विसरा सैंपल को केमिकल एनालिसिस के लिए रखा गया है और जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फांसी के कारण दम घुटने से उनकी मौत हुई है। हालांकि उनके परिवार वालों का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या नहीं कर सकते हैं।