<p>ड्रग्स कनेक्शन मामले में एनसीबी ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आज कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया को भी गिरफ्तार कर लिया है। लिम्बाचिया को गिरफ्तार करने से पहले जांच एजेंसी ने उनसे करीब 15 घंटे तक कड़ी पूछताछ की। इसके बाद आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले भारती सिंह को एनसीबी ने कल गिरफ्तार किया था। दरअसल शनिवार को हर्ष से एनसीबी ने घंटो पूछताछ की थी जिसके बाद अब खबर आ रही है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(7723).jpeg” style=”height:90px; width:743px” /></p>
<p>एनसीबी ने एक विज्ञप्ति में जांच एजेंसी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर भारती सिंह के अंधेरी में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित आवास की तलाशी ली। उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। बयान में कहा कि भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया दोनों ने गांजे का सेवन करना स्वीकार किया। भारती सिंह को मादक पदार्थ संबंधी कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।</p>
<p> </p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…