<p>चक्रवाती तूफान फानी ओडिशा में भयंकर तबाही मचाने के बाद शनिवार को पश्चिम बंगाल का रुख कर चुका है. लेकिन, यहां ये तूफान कमजोर पड़ गया। फानी के चलते कोलकता समेत कई जिलों में बारिश हो रही है, अभी तक बंगाल में कहीं से भी किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई। बंगाल में हवा की रफ्तार 60 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान फानी फिलहाल कोलकाता से 40 किलोमीटर पश्चिम में हुगली जिले के आरामबाग के करीब है। शाम 5 बजे तक ये बंगाल से बांग्लादेश की ओर निकल जाएगा।</p>
<p>फानी के तांडव के चलते ओडिशा के पुरी और भुवनेश्वर अंधकार में डूब गए हैं। पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। साथ ही टेलीकॉम सर्विस भी बाधित हो गई हैं। यहां करीब 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। जब तूफान का केंद्र पुरी में तट से टकराया तो उस समय उसकी रफ्तार 245 किमी प्रति घंटा थी, जो बाद में कमजोर पड़ती चली गई। बताया जा रहा है कि पिछले 43 साल में यह सबसे तेज गति का तूफान था। ओडिशा में फानी के कहर से अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है।</p>
MLABriberyCase: विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में जांच के तहत…
Elections2024: हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के मुंह से जीत छीनकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने…
Transfers 8 IAS and 1 IFS: मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…
Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्पताल में भर्ती धर्मशाला से दो बार…
Shahpur Dussehra Festival 2024: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…