Follow Us:

AIIMS के डॉक्टर NMC बिल के खिलाफ एक दिवसीय हड़ताल पर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

लोकसभा में नेशनल मेडिकल कमीशन बिल का विरोध तूल पकड़ रहा है। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन आज पूरे देश में नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के प्रावधानों के खिलाफ एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से मरीजों को दिक्कतों का सामना कर पड़ सकता है। दिल्ली स्थित एम्स के डॉक्टरों ने आज को संसद चलो का आह्वान किया है।

एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर ने कहा कि हमारी हड़ताल एनएमसी बिल के कुछ प्रावधानों के खिलाफ है। रेजिडेंट डॉक्टरों को सेवाओं से हटा दिया गया है। फैकल्टी और कंसलटेंट मरीजों को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। अगर सरकार हमें सूचीबद्ध नहीं करती है तो इसे मेडिकल बिरादरी के इतिहास में सबसे काले दिनों में गिना जाएगा।