Categories: इंडिया

एयर इंडिया का सर्वर डाउन, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स प्रभावित

<p>भारतीय विमानन कंपनी एअर इंडिया का सर्वर दुनिया भर में ठप हो गया है। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फिलहाल सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं। एक साल में दूसरी बार ऐसा हुआ है, जब वैश्विक स्तर पर एअर इंडिया का सर्वर ठप होने के कारण एयरलाइन को झटका लगा है।</p>

<p>एअर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि भारत सहित दुनिया भर में एयरलाइन का SITA सर्वर रात 3:30 के बाद से डाउन हो गया है। उन्होंने बताया कि कंपनी के इंजीनियर्स इसे ठीक करने में जुटे हैं। एअर इंडिया के सर्वर्स में आई इस गड़बड़ी के कारण दिल्ली सहित तमाम एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्री फंसे हैं और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें SITA सर्वर में ही सभी यात्रियों की जानकारी अपलोड रहती है।</p>

<p>एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि टेक्निकल टीम इसे ठीक करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सर्वर जल्द ही ठीक होने की उम्मीद है। एअर इंडिया की ओर से हो रही इस परेशानी को लेकर लोग सोशल मीडिया पर तस्वीरें डाल रहे हैं। कुछ लोग केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज और सुरेश प्रभु को भी ट्वीट कर उनसे जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाने की अपील कर रहे हैं।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

8 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

8 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

8 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

8 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

9 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

12 hours ago