इंडिया

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया का विमान रवाना

यूक्रेन और रूस के बीच दिनों दिन बढ़ते तनाव के बीच भारत ने यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने का अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार सुबह एयर इंडिया का विशेष विमान ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वतन वापसी के लिए उड़ान भरी। रात 10 बजे तक ये विमान वापस दिल्ली पहुंचेगा।

यह विशेष उड़ान उन छात्रों सहित भारतीय नागरिकों को वापस ले जाएगी, जिन्होंने आज रात यूक्रेन (बोरिस्पिल) हवाई अड्डे से सुरक्षित वापसी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। विदेश मंत्रालय के सहयोग से एयर इंडिया के अलावा अन्य देशों की उड़ानों से भी भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए विशेष उड़ाने निर्धारित की गई हैं।

यूक्रेन पर यूएनएससी की बैठक में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने बताया है कि 20 हजार से ज्यादा भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते और पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीयों की सलामती हमारी प्राथमिकता है।

बता दें कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने गाइडलाइन्स जारी कर यूक्रेन में रहने वाले सभी भारतीय छात्रों और उन भारतीय नागरिकों को, जिनका वहां रहना जरूरी नहीं है, उन्हें पूर्वी यूरोपीय देश को अस्थायी रूप से छोड़ने की सलाह दी थी। दो दिन पहले ही भारतीय दूतावास ने घोषणा की थी कि एयर इंडिया 22, 24 और 26 फरवरी को कीव और दिल्ली के बीच तीन उड़ानें संचालित करेगी।

Samachar First

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

49 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

60 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago