Follow Us:

एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया बने नए वायु सेना अध्यक्ष

समाचार फर्स्ट डेस्क |

एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया ने आज वायु सेना अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। उन्होंने एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ की जगह ली है। बीएस धनोआ चीफ ऑफ एयर स्टाफ के पद से भी रिटायर हो गए हैं।

एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया भारतीय वायुसेना के सबसे बेहतरीन पायलटों में से एक हैं। इन्होंने अब तक 26 प्रकार के लड़ाकू और परिवहन विमानों को उड़ाया है। इसमें राफेल भी शामिल है। वह राफेल लड़ाकू विमान खरीद टीम के चेयरमैन रहे हैं।