इंडिया

वायुसेना चीफ ने किया अलर्ट, कहा- हमें युद्ध के लिए रहना चाहिए तैयार

एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने गुरुवार को कहा कि वर्तमान भूराजनीतिक स्थिति को देखते हुए भारतीय वायुसेना को हर वक्त शॉर्ट नोटिस पर ऑपरेशन के लिए तैयार रहना चाहिए। एक सेमिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हो सकता है कि किसी ऑपरेशन को अंजाम देना पड़ जाए और हमारे पास वक्त की कमी हो।

उन्होंने अपने संबोधन में केवल भूराजनीतिक स्थिति का जिक्र किया, इसका विस्तार नहीं बताया। हालांकि पीटीआई की रिपोर्ट कहती है कि वह यूक्रेन में चल रहे युद्ध की बात कर रहे थे। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अब तीसरे महीने में प्रवेश कर गया है। एयर चीफ मार्शल ने इससे पैदा होने वाली गंभीर चुनौतियों का जिक्र किया था।

इससे पहले भी चौधरी ने कहा था कि रिपोर्ट्स हैं कि यूक्रेन युद्ध में हाइपरसोनिक हथियारों को इस्तेमाल होगा और भारतीय वायुसेना भी अपने भंडार में ऐसे हथियार रखने की योजना बना रही है। करीब दो सप्ताह पहले उन्होंने कहा था, तेज गति वाली हाइपरसोनिक मिसाइल को रोकना मुश्किल होता है इसलिए भारतीय वायुसेना को इससे निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर युद्ध जैसे हालात पैदा होते हैं तो लॉजिस्टिक सपोर्ट सबसे बड़ी चुनौती होगी क्योंकि सेनाओं के भंडार बड़े क्षेत्र में विस्तृत हैं। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि सेना को तुरंत शुरू होने वाले किसी भी युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए और इसके बाद लंबे समय तक चलने वाले तनाव के लिए भी तैयारी करनी चाहिए जिस तरह से पूर्वी लद्दाख में चल रहा है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

मोदी से बड़े हो गए क्या हिमाचल भाजपा के नेता: नंद लाल

मोदी से बड़े हो गए क्या हिमाचल भाजपा के नेता: नंद लाल पुरानी पेंशन पर…

5 mins ago

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

17 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

17 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

17 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

18 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

19 hours ago