लाइफस्टाइल

घर पर आसानी से बनाएं लज़ीज़ ‘पुदीना लच्छा पराठा’, आसान है बनाने की विधि…

डेस्क। आए दिन घर पर हम कई तरह की चीजें ट्राय करते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग इसलिए मायूस हो जाते हैं कि क्योंकि उन्हें रोटी के अलावा कुछ खास या स्पेशल बनाना नहीं आता। लेकिन अगर आप रोटी में ही कुछ लजीज़ बनाना चाहते हैं तो बनाएं लच्छा पराठा। अपने स्वाद के अनुसार इसमें आप पुदीना भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे स्वाद और भी लाजवाब हो जाएगा।

बनाने के लिए सामग्री

गेहूं का आटा- 1 1/4 कप, तेल- 2 टीस्पून, नमक- स्वादानुसार, पानी- आवश्यकतानुसार

  • फिलिंग के लिए

पुदीने की पत्तियां- 3/4 कप, जीरा पाउडर- 1/2 टीस्पून, अमचूर पाउडर- 1/4 टीस्पून, घी- आवश्यकतानुसार, नमक, तेल- पराठे सेंकने के लिए

बनाने की विधि…

  • एक मिक्सिंग बाउल में आटा, नमक और तेल डालकर हाथों से मिक्स कर लें।
  • अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें।
  • अब पुदीने की भरावन तैयार करेंगे। जिसके लिए सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को धोकर बारीक काट लें।
  • तवे पर एक मिनट तक इन्हें भून लें।
  • इन पत्तियों को एक बाउल में डालें और उसमें नमक, अमचूर पाउडर, जीरा पाउडर डालकर मिक्स करें। पानी लगे तो निचोड़कर उसे निकाल लें।
  • आटे को 6 से 7 भागों में बांट लें। लोई को बड़ा सा बेल लें और उसमें पूरी लोई पर पुदीने वाला भरावन लगाएं। अब पूड़ी को साड़ी की प्लीट्स की तरह मोड़ती जाएं और अंगूठे को बीच में रखते हुए इस पूड़ी को फिर से गोल शेप दें।
  • एक बार फिर से बेल लें। चाहें तो ऊपर थोड़ा सा और पुदीने वाला भरावन लगा दें।
  • तवे को गरम होने के लिए रख दें।
  • अब पराठे को मीडियम आंच पर सेंकते जाएं। और आख़िर में पकने के बाद सर्व करें..

 

Manish Koul

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

4 mins ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

9 mins ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

26 mins ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

30 mins ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

2 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

3 hours ago