Categories: इंडिया

अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन, बॉलीवुड के थे टॉप स्टंट डायरेक्टर

बॉलीवुड के सुपरस्टार और हाल ही में फिल्म 'दे दे प्यार दे' में नजर आए एक्टर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन हो गया है। वीरू देवगन के निधन की खबर बॉलीवुड के लिए सदमे से कम नहीं है। वीरू देवगन बॉलीवुड के जाने माने स्टंट निर्देशक थे। निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटी सोशल मीडिया पर संवेदना जता रहे हैं।

वीरु देवगन ने बॉ़लीवुड फिल्मों में एक्टर, डायरेक्टर, राइटर, प्रोड्यूसर और एक्शन कोरियोग्राफर के तौर पर भी काम किया था। उन्होंने अपने करियर में करीब 3 दर्जन से ज्यादा फिल्मों में स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया था।

वीरू देवगन ने 1999 में आई फिल्म 'हिंदुस्तान की कसम' को डायरेक्टर किया था। बतौर एक्टर वीरू देवगन ने क्रांति, सौरभ और सिंघासन में काम किया था। 1992 में आई फिल्म जिगर की कहानी वीरू देवगन ने लिखी थी।

बेटे अजय की फिल्म के स्टंट सीन किए थे डायरेक्ट

बतौर एक्शन कोरियोग्राफर वीरू देवगन ने फिल्म दिलवाले, लाल बादशाह, मिस्टर इंडिया, हिम्मतवाला, पुकार, प्रेम रोग, खून भरी मांग, फूल और कांटे, मर मिटेंगे, कयामत जैसी फिल्मों के स्टंट सीन्स को डायरेक्ट किया था। वीरू देवगन ने बेटे अजय की फिल्मों में भी स्टंट सीन्स कोरियोग्राफ किए हैं। अजय की सुपरहिट फिल्म फूल और कांटे से दमदार एक्शन सीक्वेंस को भी वीरू देवगन ने डायरेक्ट किया था।

वीरू देवगन का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था। वीरू देवगन की शादी वीना से हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। जिनमें से एक बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन हैं। फिल्म एक्ट्रेस काजोल (अजय देवगन की पत्नी) वीरू देवगन की बहू हैं। वीरू देवगन के बेटे अनिल देवगन भी फिल्मी लाइन में हैं। अनिल देवगन पेशे से स्क्रीनराइटर और फिल्म डायरेक्टर हैं। अनिल देवगन ने भाई अजय की फिल्म राजू चाचा और ब्लैकमेल डायरेक्ट की हैं।

Samachar First

Recent Posts

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

2 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

2 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

3 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

16 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

21 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

21 hours ago