Categories: इंडिया

पुलवामा हमले पर संसद में सर्वदलीय बैठक खत्म, सभी दलों का सरकार को समर्थन

पुलवामा हमले के बाद केंद्र सरकार ने शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। यह बैठक केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह अध्यक्षता में सुबह 11 बजे संसद की लाइब्रेरी में हुई। माना जा रहा है कि बैठक में सरकार सभी राजनीतिक दलों को हमले के बारे में पूरी जानकारी दी और आगे की रणनीति पर भी चर्चा की गई है। सभी दलों ने सरकार को समर्थन देने की बात कही है। कांग्रेस ने कहा कि आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ने में सरकार के साथ है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्यॉरिटी की बैठक में सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला लिया गया था।

विपक्ष देगा सरकार का साथ

बैठक में पूरे विपक्ष ने सरकार को समर्थन की बात कही है। शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रेस कांफ्रेस कर के सरकार को समर्थन की बात कही थी। राहुल ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में हम सरकार और जवानों के परिवार के साथ खड़े हैं।

मीटिंग से पहले गुलाम नबी आजाद ने बताया कि हम सब सुरक्षाबलों के साथ खड़े हैं। लेकिन मीटिंग में क्या होने वाला है, इसकी उन्हें अभी कोई जानकारी नहीं है। आजाद ने स्पष्ट कहा कि उनकी पार्टी आतंकवाद से लड़ने के लिए सरकार का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि यह बातचीत का वक्त नहीं है और ऐसा करना बेवकूफी होगी।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

5 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

8 hours ago