Categories: इंडिया

आतंकी बुरहान वानी की तीसरी बरसी पर कश्मीर में बंद, रोकी गई अमरनाथ यात्रा

<p>आतंकी बुरहान वानी की तीसरी बरसी पर अलगाववादियों ने कश्मीर में बंद बुलाया है। इसके मद्देनजर पूरे घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बीच एहतियात के तौर पर अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है, यानी जो श्रद्धालु जहां हैं, उन्हें वहीं रोक दिया गया है। अब माना जा रहा है कि मंगलवार को यात्रा फिर से शुरू हो सकती है।</p>

<p>अमरनाथ यात्रा स्थगित करने का फैसला पुलिस और प्रशासन ने सोमवार रात को लिया। एक जुलाई से शुरू हुई इस यात्रा को आज पहली बार यात्रा को स्थगित किया गया है। इस कारण यात्री निवास में चार हजार से अधिक श्रद्धालु डेरा डाले हुए हैं। पिछले साल भी बुरहान वानी की बरसी पर यात्रा को स्थगित किया गया था। 45 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हुई है। यह 15 अगस्त तक चलेगी. यात्रा शुरू होने के बाद अभी तक लगभग 90 हजार लोगों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए हैं।</p>

<p>गौरतलब है कि बुरहान दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आठ जुलाई 2016 को मारा गया था। बुरहान की मौत के बाद घाटी भर में व्यापक प्रदर्शन हुए थे। इसके बाद सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष में चार माह से अधिक समय में 85 लोग मारे गए थे। अधिकारियों ने बताया कि ऐहतियात के तौर पर दक्षिण कश्मीर के चार जिलों अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा और शोपियां में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(3560).jpeg” style=”height:444px; width:800px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

13 mins ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

20 mins ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

52 mins ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

14 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

19 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

19 hours ago