Categories: इंडिया

अमृतसर- पठानकोट रेल मार्ग किया चालू, पुलिस और लोगों के बीच हुआ पथराव

<p>अमृतसर- पठानकोट रेल मार्ग आज भारी पुलिस बल की निगरानी में चालू करा दिया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच यहां से शाम करीब साढ़े तीन बजे एक माल गाड़ी को गुजारा गया। जालंधर से आई मालगाड़ी को अमृतसर रलवे स्&zwj;टेशन की तरफ रवाना किया गया। इससे पहले ट्रैक को खाली कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया।</p>

<p>जानकारी के अनुसार लोग जोड़ा रेलवे फाटक के पास प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने उनको वहां से हटाने की कोशिश की। इस पर लोगों और प&zwj;ुलिस के बीच टकराव हो गया। गुस्&zwj;साए लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। लोगों का गुस्&zwj;सा देख और पथराव करने से पुलिस ने भी लोगों पर लाठीचार्ज किया। बाद में पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया। वहां हालत अब भी तनावपूर्ण है। इस घटना में 3 पुलिसकर्मियों के साथ 12 से अधिक लोग घायल हो गए।</p>

<p>बता दें कि शुक्रवार को जोड़ा रेल फाटक के पास धोबीघाट मैदान में दशहरा कार्यक्रम चल रहा था। वहां रावण के पुतले का दहन किया जा रहा था। काफी संख्&zwj;या में लोग रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर रावण दहन कार्यक्रम देख रहे थे। इसी दौरान एक डीएमयू ट्रेन ने लोगों को रौंद दिया। इससे 61 लोगों की मौत हो गई और करीब 143 लोग घायल हो गए।</p>

Samachar First

Recent Posts

स्मृतियों का ‘एहसास’: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर हरोली में विशेष कार्यक्रम, RS बाली ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

  Haroli:  डिप्‍टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…

4 hours ago

1500 मीटर अंडर 17 दौड़ में तन्मय शर्मा और रितिका ने जीतीं स्वर्ण पदक

  Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…

5 hours ago

ढलियारा कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा, एक दिवसीय कैंप आयोजित

  Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…

5 hours ago

चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया चेकअप, 1000 से अधिक लोग पहुंचे

  Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…

5 hours ago

व्यवसायिक शिक्षकों का अल्टीमेटम, एमओयू से कंपनियों को बाहर करें

  Shimla:  प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…

5 hours ago

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

  शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

5 hours ago