Follow Us:

झारखंडः रांची में हुआ हादसा, अनुष्का का शिकार बना युवक

समाचार फर्स्ट डेस्क |

झारखंड की राजधानी रांची में फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा की बाघिन ‘अनुष्का’ ने बुधवार को एक युवक को अपना शिकार बना लिया। बिरसा जैविक उद्यान में यह युवक एक पेड़ पर चढ़कर उसकी डाली से बाघिन के बाड़े में कूद गया। जहां युवक कूदा वहीं ‘अनुष्का’ घूम रही थी और उसने युवक को देखते ही उस पर हमला कर दिया। घटनास्थल पर ही वसीम अंसारी की मृत्यु हो गयी

प्रत्यक्षदर्शी दैनिक मजदूर रामजीत उरांव ने बताया कि उद्यान घूमने आया यह पर्यटक सखुआ के पेड़ पर चढ़ा और वहां से कूद गया। उसे देखते ही बाघिन अनुष्का ने उस पर हमला कर दिया। रामजीत की मानें, तो बाघिन ने उसे पहले कई बार पटका और फिर उसके गले पर पंजे से वार कर दिया, जिससे वहीं उसकी मृत्यु हो गयी।