Categories: इंडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक और झटका, इरफान खान के बाद दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

<p>बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक के बाद एक दो बड़े झटके लगे हैं। बुधवार को शानदार कलाकार इरफान खान ने दुनिया को अलविदा कहा और अब गुरुवार को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। बुधवार को ही ऋषि कपूर को मुंबई के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया था और गुरुवार को वह दुनिया छोड़ कर चले गए। ऋषि कपूर 67 साल के थे और कैंसर से पीड़ित थे।</p>

<p>ऋषि कपूर के दोस्त, रिश्तेदार और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को ट्वीट कर ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, &#39;वो गया। ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं।&#39;</p>

<p>ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार रात को ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान अस्पताल में ऋषि की पत्नी नीतू सिंह, भाई रणधीर कपूर समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद थे। गुरुवार सुबह 8.45 बजे ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली। वो ल्यूकेमिया नामक बीमारी से पिछले 2 साल से लड़ रहे थे। अस्पताल ने उनके लिए आखिरी दम तक कोशिश की।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

बठिंडा में बस नाले में गिरी, 8 की मौत, 35 घायल

  Bus tragedy in Bathinda: पंजाब के बठिंडा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा…

3 minutes ago

डॉ. मनमोहन सिंह को सीएम सुक्खू ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

CM Sukhu tribute Dr. Manmohan Singh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने…

33 minutes ago

मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कल होगा

Manmohan Singh Funeral: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार, 28 दिसंबर 2024…

44 minutes ago

हिमाचल में बर्फबारी जारी, अटल टनल रोहतांग फिर बंद:हैवी-स्नोफॉल का ऑरेंज अलर्ट

Fresh Snowfall in Himachal: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट लेते हुए ऊंची चोटियों पर…

55 minutes ago

कांगड़ा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

Tribute to Manmohan Singh: कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पंचायत हलेडकला में पूर्व…

2 hours ago

चंबा में मास्टर ट्रेनर से 18000 की रिश्वत लेते धरा हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट प्रभारी

Vigilance Catches Handicrafts Official: विजिलेंस की टीम ने चंबा में शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए…

3 hours ago