Follow Us:

PNB स्कैम: भारत के आगे झुका एंटीगा, रद्द करेगा मेहुल चोकसी की नागरिकता

समाचार फर्स्ट डेस्क |

एंटीगा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा कि मेहुल चोकसी की नागरिकता रद्द कर दी जाएगी। उसे भारत वापस भेज दिया जाएगा। हम किसी भी अपराधी को अपने देश में सुरक्षित ठिकाना नहीं देंगे।

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को लगभग 14 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाकर विदेश फरार होने वाले हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। भारत के दवाब में एंटीगा सरकार ने मेहुल चोकसी की नागरिकता को खारिज करने का फैसला किया है।

एंटीगा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा कि मेहुल चोकसी की नागरिकता रद्द कर दी जाएगी। उसे भारत वापस भेज दिया जाएगा। हम किसी भी अपराधी को अपने देश में सुरक्षित ठिकाना नहीं देंगे।

बता दें कि मेहुल चोकसी पीएनबी स्कैम में मुख्य आरोपी नीरव मोदी का बिजनेस पार्टनर और मामा है। पिछले लंबे समय से वह भारत छोड़कर एंटीगा में रह रहा था। उसने एक वीडियो जारी कर खुद को एंटीगा का नागरिक भी बताया था।

वहीं, पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी पर मुंबई हाईकोर्ट ने सख्त रूख अपना लिया है। हाईकोर्ट ने चोकसी से कहा है कि वह स्वास्थ्य संबंधी जांच के पेपर्स मुंबई के सरकारी जेजे हॉस्पिटल भेजे। अदालत ने कहा है कि अस्पताल के मुख्य कॉर्डियोलॉजिस्ट रिपोर्ट की स्टडी और एनालिसिस करने के बाद अदालत को बताएंगे कि वह भारत की यात्रा करने के लिए फिट है या नहीं।