Follow Us:

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

|

 

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता के फाइनल तक पहुंच गई हैं।

वो फिलहाल हिमाचल प्रदेश विश्व विश्वविद्यालय में बीएड की छात्रा हैं। शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ अनुष्का मॉडलिंग में भी रुचि रखती हैं, जिससे मॉडलिंग की दुनिया में भी वो काफी नाम कमा रही हैं।

मिस यूनिवर्स इंडिया के नेशनल फाइनल में पहुंचने वाली अनुष्का हिमाचल प्रदेश की पहली बेटी है।

देश की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में में चल रही राष्ट्रीय मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता अब अपने अंतिम दौर में चल रही है। इसी महीने के अंत तक इस प्रतियोगिता के समाप्त होने की संभावना है।

ऐसे में हिमाचल प्रदेश की बेटी अनुष्का यदि फाइनल जीतने में सफल रहीं, तो वह इस साल के अंत मे होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं।