Follow Us:

पाक में भारत का खौफ: सेना में विद्रोह, पाकिस्तानी आर्मी चीफ और नेताओं के परिवार देश छोड़ भागे

  • पाकिस्तानी सेना में विद्रोह, 100 से ज्यादा सैन्य अधिकारी और 500 सैनिकों ने इस्तीफा दिया

  • भारत ने सिंधु जल संधि सस्पेंड की, पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम

  • पीएम मोदी से बदला लेने की मांग, पाकिस्तान में खलबली


Bhutto family leaves Pakistan: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया है, इसके साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ कई और कड़े फैसले भी किए गए हैं। इस फैसले से पाकिस्तान में खलबली मच गई है और लोग देश छोड़कर भागने लगे हैं। पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर के परिवार ने हाल ही में पाकिस्तान छोड़ दिया था, और अब खबर है कि पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो का परिवार भी कनाडा भाग गया है।

सिंधु जल संधि सस्पेंड होने के बाद बौखलाए बिलावल भुट्टो ने धमकी दी थी कि अगर पाकिस्तान का पानी रोका गया तो खून की नदियां बहेंगी, लेकिन इसके अगले दिन ही उनके परिवार के सदस्य बख्तावर भुट्टो और असिफा भुट्टो पाकिस्तान छोड़कर कनाडा चले गए। इस स्थिति ने पाकिस्तान में असंतोष और डर को और बढ़ा दिया है।

इस बीच, पाकिस्तान की सेना में भी बड़ी बगावत देखने को मिली है। 100 से ज्यादा सैन्य अधिकारियों और 500 सैनिकों ने इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफे सैन्य कमांडरों के बार-बार बदलते आदेशों, मानसिक थकान और पारिवारिक दबाव के कारण हुए हैं। इस सामूहिक इस्तीफे ने भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था को गहरे संकट में डाल दिया है।

पाकिस्तानी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उमर अहमद बुखारी ने इस स्थिति पर गंभीर चिंता जताई है। उनका कहना है कि सैन्य कमांडरों के बदलते आदेशों और पारिवारिक दबाव के कारण पाकिस्तानी सेना की मनोबल गिर रहा है और सैनिकों में असंतोष बढ़ रहा है। कई सैन्य अधिकारी अपनी फैमिली को विदेश भेज चुके हैं, जिनमें पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर भी शामिल हैं।

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को कड़ा संदेश भेजते हुए अरब सागर में INS Surat से मिसाइल टेस्ट किया और पीएम नरेंद्र मोदी ने आतंकवादियों और उनके आकाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। इस हमले के बाद भारत में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से का माहौल है, और लोगों की मांग है कि पाकिस्तान से बदला लिया जाए