<p>भारतीय सेना के एक मेजर ने ऐसा बुलेटप्रूफ हेलमेट बनाया है जो एके-47 की गोली को रोक सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह बुलेटप्रूफ हेलमेट 10 मीटर की दूरी से फायर एके-47 की गोली को रोक सकता है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि बैलिस्टिक हेलमेट को मेजर अनूप मिश्रा द्वारा प्रोजेक्ट अभेद के तहत विकसित किया गया है। मेजर अनूप मिश्रा ने पहले फूल बॉडी प्रोटेक्शन बुलेटप्रूफ जैकेट भी विकसित किया है।</p>
<p>बता दें कि अनूप मिश्रा भारतीय सेना के कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग का हिस्सा हैं और इन्हें बुलेटप्रूफ जैकेट के विकास में लगाया गया था। दरअसल, अनूप के पुराने बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगने के बाद उन्होंने ऐसी बुलेटप्रूफ जैकेट बनाने की सोची, जो गोलियों से बचा सके और उन्होंने इसे तैयार कर दिया।</p>
<p>इसके अलावा, भारतीय सेना के कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग ने एक निजी फर्म के साथ मिलकर भारत का पहला और दुनिया का सबसे सस्ता गनशॉट लोकेटर विकसित किया है। यह 400 मीटर की दूरी से बुलेट के सटीक जगह का पता लगा सकता है, इससे आतंकवादियों का तेजी से पता लगाया जा सकेगा और उनकी गोली को बेअसर करने में मदद करेगा।</p>
<p> </p>
मुख्य बिंदु आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…
Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…
R.S Bali Chamunda Temple visit: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…
R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…
Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…
HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…