Categories: इंडिया

CRPF के ग्रुप सेंटर पर हुए हमले का पांचवां आरोपी ‘इरशाद अहमद रेशी’ गिरफ्तार

<p>जम्मू कश्मीर के लेथपोरा में CRPF के ग्रुप सेंटर पर हुए आत्मघाती हमले पर एनआईए को एक और बड़ी सफलता मिली है। एनआईए ने रविवार को इरशाद अहमद रेशी को गिरफ्तार कर लिया। एनआईए द्वारा गिरफ्तार इरशाद लेथपोरा CRPF ग्रुप हमले का पांचवा आरोपी है। इसके पहले एनआईए ने निसार अहमद तांत्रे को 31 मार्च को गिरफ्तार किया था। तांत्रे को सुरक्षा एजेंसियों ने दुबई से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया था। रविवार को गिरफ्तार इरशाद अहमद रेशी को कल विशेष एनआईए अदालत में पेश किया जाएगा।</p>

<p>गौरतलब है कि निसार अहमद तांत्रे को एनआईए ने 30 दिसंबर 2017 को लेथपोरा पुलवामा में सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर पर हुए जैश ए मोहम्मद के आत्मघाती हमले के सिलसिले में पकड़ा गया है। वह इसी साल पहली फरवरी को दुबई भागा था। वहीं, अब एनआईए ने निसार अहमद, सैयद हिलाल अंद्राबी के बाद इरशाद अहमद रेशी की पांचवी गिरफ्तारी की है।</p>

<p>मालूम हो कि 30 दिसंबर 2017 को जम्मू कश्मीर के लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ कैंप पर आंतकी हमला हुआ था। इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे। हमले में शामिल तीनों आतंकियों को मार गिराया गया था।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2889).jpeg” style=”height:1275px; width:825px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

बहुउद्देशीय खेल परिसर में युवाओं के लिए नए अवसर, खेलों के विकास की ओर एक कदम

65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…

24 mins ago

गलोड़ और कांगू में मस्जिदों के निर्माण पर उठे सवाल, प्रदर्शन कर मांगी जांच

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…

41 mins ago

10आईपीएस समेत 152 पुलिस वालों को डीजीपी डिस्क अवार्ड

  शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…

53 mins ago

दारु पीने के दोस्‍त पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, जानें फ‍िर क्‍या हुआ

Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…

2 hours ago

बड़ोग टनल में पौने दो घंटे फंसी ट्रेन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

  Solan:  विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…

2 hours ago

आज का राशिफल 27 सितंबर 2024, शुक्रवार

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन सामान्य…

3 hours ago