<p>शिमला के चौपाल विधानसक्षा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कृषि एवं विपणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुभाष मंगलेट को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मंगलेट को गुजरात के मेहसाणा लोकसभा क्षेत्र में पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। इससे पूर्व मंगलेट राहुल गांधी की कोर कमेटी के सदस्य रह चुके हैं और देश के विभिन्न प्रदेशों में कांग्रेस पार्टी को सुदृढ़ करने के लिए सेवाएं दे चुके हैं।</p>
<p>मंगलेट हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी भिन्न-2 पदों पर कार्य कर चुके हैं। मंगलेट ने नई जिम्मेदारी के लिए आलाकमान का धन्यवाद किया है और कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। गौरतलब हैं कि गुजरात मे लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। गुजरात जैसे राज्य में चुनाव के समय सुभाष मंगलेट की नियुक्ति मजबूती के तौर पर देखी जा रही है। मंगलेट नियुक्ति आदेश मिलने पर मेहसाणा निकल चुके हैं और तीसरे चरण के मतदान के बाद ही प्रदेश लौटेंगे।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(2890).jpeg” style=”height:1275px; width:832px” /></p>
42 साल के कैप्टन की कतर में हार्ट अटैक से हुई मौत मर्चेंट नेवी…
अभी तक 50 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा करोड़ों के गोलमाल का अंदेशा मंडी…
Una: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव…
Shimla: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स की पहचान को लेकर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह के…
खैरा अस्पताल में स्वास्थ्य उपकरण खरीदने को दिए 5 लाख सीएचसी खैरा की रोगी…
राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा टूरिज्मों त्रिगर्त कार्निवाल में सुरीली…