इंडिया

क्या पंजाब का हिस्सा बनेगा केंद्र शासित चंडीगढ़? केजरीवाल ने क्यों किया अफवाह का जिक्र?

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने चौंकाने वाला दावा किया है. अरविंद केजरीवाल का दावा है कि केंद्र सरकार चंडीगढ़ को पंजाब का हिस्सा बना सकती है. अरविंद केजरीवाल ने इसके साथ ही पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया और इसलिए चंडीगढ़ के लोगों से आप को वोट देने की अपील की.

अरविंद केजरीवाल का कहना है कि चंडीगढ़ में दिल्ली जैसा काम करने का वादा किया. उन्होंने कहा, ”यह अफवाह बड़ी तेजी से चल रही है. अफवाह गलत भी हो सकती है और सही भी. अफवाह यह चल रही है कि केंद्र सरकार चंडीगढ़ को पंजाब के हाथों में सौंपने का प्लान बना चुकी है.”

इसी अफवाह के आधार पर केजरीवाल ने चंडीगढ़ के लोगों से वोट मांगे हैं. दिल्ली के सीएम ने कहा, ”पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है. आप लोग आम आदमी पार्टी को वोट दीजिए क्योंकि बीजेपी को वोट देने से कोई फायदा नहीं होगा. ऊपर तो आम आदमी पार्टी की सरकार होगी. चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत दिलाएं.”

अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और बीजेपी पर चंडीगढ़ को बर्बाद करने का आरोप लगाया. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ को एशिया का सबसे सुंदर शहर माना जाता था, लेकिन पिछले 25 साल में कांग्रेस और बीजेपी ने मिलकर चंडीगढ़ का बेड़ा गर्क कर दिया है.

अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए पांच गांरटी पेश की. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह चंडीगढ़ को भ्रष्टाचार मुक्त शहर बनाएं और यहां के लोगों को पानी के लिए कोई बिल नहीं भरना होगा.

Samachar First

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

2 hours ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

12 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

12 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

12 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

12 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

12 hours ago