Follow Us:

भारत में हुआ एशिया का पहला अपर आर्म ट्रांसप्लांट, लड़की को लगाए लड़के के हाथ

समाचार फर्स्ट डेस्क |

महाराष्ट्र के पुणे में एक 19 साल की लड़की को जैसे नई जिंदगी मिल गई है। 19 साल की श्रेया ने पिछले साल एक बस एक्सीडेंट में अपने दोनों हाथ गंवा दिए थे। हादसे के बाद श्रेया को कॉलेज भी छोड़ना पड़ गया था। अब उसको एक लड़के के डोनेट किए हुए अपर आर्म (कोहनी के नीचे के हाथ) लगाए गए हैं जिससे आने वाले दिनों में लड़की खुद अपने काम कर पाएगी।

श्रेया के पिता टाटा मोटर्स में सीनियर मैनेजर हैं। उन्होंने इस सबको एक चमत्कार जैसा बताया। परिवार को उम्मीद है कि अब श्रेया अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर पाएगी।

लड़की को लगे लड़के के हाथ

रेया को सचिन नाम के लड़के के अपर आर्म लगाए गए हैं। 20 साल के सचिन की एक बाइक एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। जिसके बाद उसके परिवार वालों ने ऑर्गन दान करने का मन बनाया। हालांकि, सचिन की मां इस बात के लिए राजी नहीं थीं।

श्रेया का ऑपरेशन कोच्ची के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ने किया। 13 घंटे के इस ऑपरेशन को 20 सर्जन और 16 अन्य लोगों की टीम ने किया। यह एशिया का पहला ऐसा अपर आर्म ट्रांसप्लांट है जिसमें लड़की को लड़के के हाथ लगे हैं।