Categories: इंडिया

अटल की अस्थि विसर्जन के दौरान नाव पलटी, मंत्री, सांसद और MLA नदी में गिरे

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि विसर्जन के कार्यक्रम में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब अस्थि विसर्जन के दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते सवार सभी लोग नदी में गिर पड़े। उसमें सांसद से लेकर पुलिस अफसर भी शामिल थे। आनन फानन में सभी को नदी से बाहर निकाला गया। हालांकि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

वाजपेयी की अस्थियों को विसर्जन करने के दौरान शनिवार शाम बस्ती में कुआनो नदी के अमहट घाट पर नाव पलट गई। नाव पर राज्यमंत्री सुरेश पासी, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापाति राम त्रिपाठी, सांसद हरीश द्विवेदी, चार विधायक व एसपी दिलीप कुमार समेत17 लोग सवार थे। नाव पर चढ़ते समय संतुलन बिगड़ने के चलते नाव पलट गई और लोग कुआनो नदी के पानी में गिर गए। मौजूद सुरक्षाकर्मियों व अन्य लोगों ने सभी को बाहर निकाल लिया।

पुलिस के मुताबिक नाव जैसे चलने को हुई तभी 10-12 की संख्या में अन्य कार्यकर्ता नाव पर तेजी से सवार होने लगे। चढ़ने वाले घाट की तरफ भार बढ़ने से अचानक नाव पलट गई। हादसे के बाद भगदड़ मच गई।

लगभग दो सौ की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता, पुलिसकर्मी व पत्रकार मौजूद थे। किसी अनहोनी से अनभिज्ञ सब इधर उधर देख रहे थे। नाव से नदी के बीच में जाकर अस्थि कलश विसर्जित करने का कार्यक्रम था। लोग नाव पर सवार हो रहे थे। तभी जोर-जोर से लोग चिल्लाने लगे बचाओ-बचाओ, भागो-भागो और इतने में पुलिसकर्मी सबको हटाने लगे। किसी की समझ में नहीं आया क्या हो गया। कुआनो तट पर भगदड़ मच गई लोग अपनी जान बचाने को लेकर भागने लगे। पता चला कि नाव पलट गई।

Samachar First

Recent Posts

लाहौल स्पीति में ताजा बर्फबारी, अक्टूबर में 96% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता

Snowfall in Lahaul-Spiti: हिमाचल प्रदेश के दूरस्थ जिले लाहौल स्पीति के रोहतांग दर्रे के पास…

46 mins ago

अमेरिकी अदालत में रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी पन्‍नू की हत्या की साजिश का आरोप

Sikh separatist murder conspiracy: अमेरिका में एक भारतीय रॉ अधिकारी पर सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत…

2 hours ago

प्रदेश में सस्ते राशन डिपो का सोशल रिव्यू शुरू, कार्डधारकों की शिकायतें सरकार को भेजी जाएंगी

प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी कार्डधारकों की शिकायत और सुझाव पधर से शुरूआत,  सुरजीत सिंह…

2 hours ago

राशिफल: 18 अक्टूबर 2024, आज किस राशि को मिलेगा किस्मत का साथ?

आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…

3 hours ago

करवा चौथ 2024: जानें व्रत की सही तिथि और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ  इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…

4 hours ago

लेक्चरर के घर से 14 तोले सोने के गहने और 80 हजार की चोरी

Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…

14 hours ago